फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Symptoms of autism start appearing in children at the age of 18 months.

Jhansi News: 18 महीने की आयु में ही बच्चे में दिखने लगते ऑटिज्म के लक्षण

Sat, 13 Apr 2024 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of autism start appearing in children at the age of 18 months.
- कार्यशाला में बीमारी के बारे में बाल रोग विशेषज्ञों ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारतीय बाल रोग अकादमी (आईएपी) के तत्वावधान में हुई कार्यशाला में मुख्य वक्ता नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन सुमन ने बताया कि 18 महीने से ही बच्चे में ऑटिज्म के लक्षण दिखने लगते हैं। 30 महीने तक इस बीमारी के बारे में पता कर लेना चाहिए। जितनी जल्दी मर्ज पता चलेगा, उतनी जल्दी उपचार शुरू हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि केवल सुनना या बोलना जरूरी नहीं है, बल्कि बच्चे का सामाजिक संपर्क करना भी ज्यादा जरूरी है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि देरी से बोलना, किसी शब्द या वाक्य को दोहराना, सवालों के गलत जवाब देना, दूसरों की बात को दोहराना आदि ऑटिज्म के लक्षण हैं। आंखों में आंखें डालकर बात न करना, अपनी चीजों को दूसरों से साझा न करना, अकेले खेलना, दूसरों से बात करना पसंद न करना, चेहरे पर अजीब हाव भाव होना भी इस बीमारी के लक्षण हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. आरएस सेठी, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. अनुज सेठी, डॉ. अतुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed