{"_id":"6aa7073c708d62981e07ec0f","slug":"swami-brahmanand-maharajs-43rd-death-anniversary-observed-moth-news-c-420-1-sjhs1005-12829-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 43वीं पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 43वीं पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
चिरगांव। महान समाज सुधारक स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 43वीं पुण्यतिथि पर रविवार को चिरगांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके शिक्षा, समाज सुधार एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने शिक्षा को समाज में बदलाव का माध्यम बनाया। उन्होंने लोगों को अज्ञानता और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा के जरिये आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान शिवनारायण राजपूत, परगना, शरद राजपूत, रामजी राजपूत, राजू राजपूत, कृष्ण कुमार राजपूत, गोविंद राजपूत, किशोरी सोनी,संदीप रेजा,मुन्ना लाल राजपूत मौजूद रहे।