फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious death of a young man after one month of marriage

Jhansi News: शादी के एक माह बाद युवक की संदिग्ध मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man after one month of marriage
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी के एक माह बाद ही युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह उधार दिए पैसों की वसूली के लिए निकला था लेकिन, करीब पंद्रह मिनट बाद लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस इसे हादसा मान रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

शाहजहांपुर थाना के लड़ावरा गांव निवासी दीपक राजपूत (21) पुत्र भगवान सिंह की शादी 15 मई को हुई थी। दीपक ने गांव के एक युवक को एक लाख रुपए उधार दिए थे। शादी के बाद पैसों की जरूरत पड़ने पर दीपक ने अपने पैसे वापस मांगे। बृहस्पतिवार रात युवक ने फोन कर पैसे लेने के लिए बुलाया। दीपक रात करीब 8 बजे घर से निकला। करीब 15 मिनट बाद ही गांव की पुलिया के पास दीपक घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन, उसके परिजनों का कहना है कि धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके हत्या की गई।
विज्ञापन


इनसेट
आज ही पत्नी की मायके से होनी थी विदाई
यह दुखद संयोग ही था कि जिस दिन पत्नी को मायके से लौटकर आना था, उसी दिन पति की लाश घर पहुंची। हादसे में पति की मौत की खबर सुनते ही नवविवाहिता सोनम बेहोश हो गई। उसे परिजन किसी तरह होश में लेकर आए। परिजनों का कहना है कि दीपक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी। चार माह पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई। पूरे घर की जिम्मेदारी दीपक पर थी। शादी के बाद से पत्नी मायके चली गई थी। 16 जून को उसे वापस आना था। उसके पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed