{"_id":"5f2b0dc38ebc3e3d051e72db","slug":"surveillance-jhansi-news-jhs17319425","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों और चौराहों से लेकर हाईवे पर रही कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों और चौराहों से लेकर हाईवे पर रही कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
इलाइट चौराहा को चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर किया गया बंद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले भर में कड़ी चौकसी रही। महानगर की गलियों से लेकर चौराहों पर हाईवे पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। ड्रोन कैमरों से महानगर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी चलती रही। इस दौरान पुलिस का खुफिया तंत्र भी तैनात रहा। दिन भर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस अधिकारी घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेत रहे।
बुधवार को भारी फोर्स ने महानगर की गलियों से लेकर सड़कों पर डेरा डाल लिया था। इलाइट चौराहा, सीपरी बाजार, बस स्टैंड, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा समेत अन्य चौराहों पर पुलिस तैनात थी। इसी तरह, झांसी-कानपुर, ललितपुर, शिवपुरी व ग्वालियर हाइवे पर भी तगड़े इंतजाम रहे। हाइवे से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद ही अंदर आने की अनुमति मिली। सुबह से ही आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी संग्राम सिंह सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सेक्टर स्कीम के तहत जिले को जोन, सेक्टर व सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।
सीमाओं की थानों पर हुई विशेष निगरानी
जिले के बॉर्डर थानों पर पुलिस नजर रही। मध्य प्रदेश पुलिस से भी संपर्क करने के बाद दोनोें तरफ का फोर्स तैनात कर निगरानी रखी गई। दोनों तरफ से वाहनों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
चौराहों पर हुआ रूट डायवर्ड, जगह-जगह लगा जाम
सुबह से ही महानगर के खंडेराव गेट, मिनर्वा चैराहा, बीकेडी चैराहा, इलाइट चैराहा, जेल चैराहा व कचहरी चैराहा समेत अन्य चोराहों पर बेरीकेडिंग लगाने के बाद रूट डायवर्ड कर दिया गया था। दो पहिया वाहनों को छोड़कर चार पहिया को यहां से निकलने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में दिन भर चैराहों पर एकाएक वाहनों के वापस लौटने के कारण जाम लगता रहा।