फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   surveillance

शॉर्टकट रास्तों से जिले की सीमा में आने वाले मजदूरों को पकड़ेगी पुलिस

Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
surveillance
surveillance
झांसी। जिले की सीमाओं पर भले ही पुलिस का सख्त पहरा हो, लेकिन कई मजदूर शॉर्टकट रास्तों से झांसी जिले में प्रवेश कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मजदूरों को रोकने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं, जो जिले से लेकर महानगर के अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे गश्त करेंगी। पुलिस प्रशासन पैदल मिलने वाले मजदूरों को दूसरों वाहनों में बैठाकर घरों की तरफ रवाना करेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से ही सबसे ज्यादा सख्ती जिले की सीमाओं पर की गई है। झांसी से रक्सा, झांसी- कानपुर, झांसी से ललितपुुर के बॉर्डर थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है। बाहर से आने वाले लोगों को रोका जा रहा है। ऐसे में बाहर से मजदूर पैदल व अन्य वाहनों में सवार होकर झांसी की सीमा में पहुंच रहे हैं। हाइवे पर तैनात भले ही पुुलिस उनको रोक देती है, लेकिन अधिकांश मजदूर शॉॅर्टकट रास्तों से पैदल होते हुए शहर की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर को संक्रमण का खतरा बन गया है। ऐसे मेें शॉर्टकट रास्तों से अंदर आने वाले मजदूरों को रोकने के लिए पुलिस की चार मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। एक टीम रक्सा से चिरगांव व दूसरी चिरगांव से पूंछ हाईवे, तीसरी बड़ागांव से इलाइट चौराहा, चौथी इलाइट चौराहा से चिरूला और पांचवीं इलाइट चौराहा से रक्सा के बीच गश्त करेंगी। शुक्रवार से इन टीमों का भ्रमण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जांच कर कराया जाएगा क्वारंटीन
पैदल चलने वाले मजदूरों की जांच भी की जाएगी। किसी भी मजदूर की तबियत खराब होने या तेज बुखार होने पर क्वारंटीन भी किया जाएगा। टीमों के साथ एक चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट भी रहेंगे साथ में
पुलिस की गाड़ियों के साथ मजिस्ट्रेट भी साथ रहेंगे, ताकि आगे किसी तरह की समस्या पैदा न हो सके। तत्काल किसी तरह की जरूरत पड़ने पर संबंधित थाने से भी फोर्स मौके पर पहुंचाने की भी पूरी तैयारी रहेगी।

इन मोबाइल टीमों की जिले में शुरूआत कर दी गई है। बेवजह पैदल जाने वाले मजदूरों को रोकने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें 24 घंटे अपने-अपने इलाकों में भ्रमण पर रहेंगी। अधिकारी भी इनकी मानीटरिंग करते रहेंगे।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed