{"_id":"5e7657018ebc3e76a420f366","slug":"surveillance-in-jail-jhansi-news-jhs1630076108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बनाया आईसोलेशन वार्ड, हर बंदी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बनाया आईसोलेशन वार्ड, हर बंदी की निगरानी
विज्ञापन
surveillance in jail
झांसी। बंदियों को कोरोना से महफूज रखने के लिए जेल परिसर में दस बेडों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। बाहर से आने वाले नए बंदी को स्क्रीनिंग के बाद ही जेल में प्रवेश दिया जा रहा है। बंदियों को मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर भी बांटे गए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर जिला कारागार भी हाई अलर्ट है। जिला जेल में हर बंदी का चेकअप किया जा रहा है। चेकअप के दौरान कोई गड़बड़ होने पर उसको उपचार के बाद ही अन्य बंदियों के साथ भेजा जा रहा है। जिला कारागार में विशेष रूप से सफाई भी की जा रही है। जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बंदियों को साफ सुथरा रहने और आसपास गंदगी न करने की ताकीद दी जा रही है। सर्दी व खांसी होने पर तुरंत उपचार किया जा रहा है। अतिरिक्त दवाएं भी यहां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की टीम चौबीस घंटे निगरानी में लगी हुई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
आरटीओ में चार अप्रैल तक टले ऑनलाइन टेस्ट
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन टेस्ट 4 अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए हैं। जिन आवेदकों ने स्लाट की बुकिंग करा रखी है, उनको मोबाइल नंबरों पर टेस्ट की नई तारीख भेजी जाएगी। इस दौरान नये आवेदक भी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। आरटीओ कार्यालय में कोरोना के मद्देनजर बढ़ती भीड़ को देखते हुए बदलाव किया गया है। बताया गया कि जिन आवेदकों ने 4 अप्रैल या इससे पूर्व की तिथियों पर लर्निंग लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग करवा रखी है, उनकी बुकिंग अगले स्लॉट में कर दी गई है। 4 अप्रैल तक केवल ऐसे आवेदकों का ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य किया जाएगा, जिनके लर्निंग लाइसेंस की वैद्यता 30 मार्च अथवा उसके पूर्व समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
जिला अदालत में भी अलर्ट, 28 तक बंद रहेंगी कोर्ट
झांसी। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला अदालत में 28 मार्च तक केसों की सुनवाई नहीं होगी। सावधानी के चलते यह कदम उठाया गया है। सभी तरह के केसों की सुनवाई 28 मार्च के बाद होगी। पक्षकारों को न्यायालय में आने से परहेज के निर्देश दिए गए हैं। रिमांड कोर्ट ही चलेगी।