फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Surrendered on paper but in reality 31 buses running on the roads

कागजों में तो सरेंडर कर दी गईं लेकिन हकीकत में सड़कों पर दौड़ रहीं 31 बसें

Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Surrendered on paper but in reality 31 buses running on the roads
झांसी। कोरोना काल में परिवहन सेवाएं बंद होने से रोडवेज और प्राइवेट बस संचालकों ने बसों को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर कर दिया था। इसके चलते विभाग ने इनको टैक्स में छूट दी थी। कोरोना काल की पाबंदियां हटने के बाद बसों को दोबारा सड़कों पर दौड़ाया जाने लगा। मगर जिले में अभी भी 31 बसें विभाग के पास सरेंडर हैं। कहने को ये बसें कागजों में खड़ी हैं, लेकिन सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रही हैं। अब शासन ने ऐसी बसें दौड़ती मिलने पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इन बसों का संचालन होने पर पांच गुना तक जुर्माना लगेगा। वहीं, विभाग ने स्थानीय स्तर पर ऐसे वाहनों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान परिवहन सेवा बंद थी। बसों का संचालन बंद होने से रोडवेज और प्राइवेट बस संचालकों को घाटा हुआ। क्योंकि विभाग बसों का संचालन नहीं होने पर भी टैक्स वसूली कर रहा था। इसे लेकर बस संचालकों ने विरोध जताया, तो शासन ने तीन महीने का टैक्स माफ करते हुए बसों को सरेंडर करने के आदेश दिए। जिसके तहत पहले जुलाई 2020 से सितंबर 2020 और फिर दिसंबर तक इसकी सीमा बढ़ा दी थी। इस दौरान जिले में कुल 380 प्राइवेट और 55 रोडवेज बसों का सरेंडर किया गया। कोरोना काल की पाबंदियां खत्म हुईं, तो बस संचालक और रोडवेज ने अपनी बसों को विभाग से छुड़ा लिया।
विज्ञापन

अब विभाग के पास महज 31 बसें सरेंडर हैं। नियमों के मुताबिक सरेंडर बस या वाहन को सड़क पर दौड़ाकर उसका व्यावसायिक प्रयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन शासन को सूचना मिली कि सरेंडर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसे लेकर अब कार्रवाई की तैयारी है। इन बसों की सूची परिवहन विभाग नगर निगम में संचालित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को सौंपेगा। इन बसों की कैमरों से निगरानी होगी। इस दौरान बस दौड़ते मिलने पर पांच गुना तक जुर्माना वसूला जाएगा। परिवहन आयुक्त धीरज साहू के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने वाहनों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में सरेंडर की गई बसें यदि चेकिंग में सड़कों पर पाई गई, तो सभी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करके पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed