फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Surajmal's Ghulla left.. Chandramaal's Ghulla left..

Jhansi News: सूरजमल के घुल्ला छूटे.. चंद्रामल के घुल्ला छूटे कल से भोर में गूंजेंगे बुंदेली गीत, बनेंगी आकर्षक रंगोलियां

Wed, 02 Oct 2024 04:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Surajmal's Ghulla left.. Chandramaal's Ghulla left..
सब हेड - बुंदेलखंड में प्रचलित हैं सुआटा खेलने की परंपरा
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बुंदेलखंड में शारदीय नवरात्र पर सुआटा (नौरता) खेले जाने की विशेष परंपरा है। भोर के समय बालिकाएं बुंदेली गीत गाते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाती हैं। यह लोक परंपरा आज भी शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में खूब प्रचलित है।

सुआटा खेलने का उत्साह नवरात्र के एक-दो पहले से दिखने लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के बड़ागांव गेट, दतिया गेट बाहर, उनाव गेट बाहर, सीपरी, रक्सा सहित कई आसपास के क्षेत्रों में बालिकाएं रात्रि में गोबर से चौक लिपती हैं। दीवार पर सुआटा राक्षस का प्रतीक चित्र अथवा प्रतिमा बनाती है। इसके बाद, भोर होते ही सूरजमल के घुल्ला छूटे.., चंद्रामल के घुल्ला छूटे.. बुंदेली गीत गाते हुए चौक पर प्राकृतिक रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाती है। नवमी पर गौर की पूजा होती है। सुआटा के साथ ही झिंझिया व टेसू आदि के आयोजन भी होते हैं। बुंदेली लोक संस्कृति के वरिष्ठ साहित्यकार पन्नालाल असर के अनुसार सुआटा शारदीय नवरात्र के नौ दिन खेला जाता है। बालिकाएं बुंदेली गीतों को गाते हुए सूर्योंदय के समय आकर्षक रंगोलियां बनाती है। बुंदेलखंड में यह लोक परंपरा काफी प्राचीन है। बालक टेसू खेलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed