फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Supporters beat up a passenger in front of the MLA in Vande Bharat train, BJP demands an answer

Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन में विधायक के सामने ही समर्थकों ने यात्री को पीटा, भाजपा ने मांगा जवाब

Tue, 24 Jun 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Supporters beat up a passenger in front of the MLA in Vande Bharat train, BJP demands an answer

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में 19 जून को यात्री के साथ मारपीट का नया वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें बबीना के भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा के सामने ही उनके समर्थक यात्री राज प्रकाश को पीटते नजर आ रहे हैं।
वहीं, सोमवार को झांसी पहुंचे डीआईजी जीआरपी राहुल राज ने कहा कि वीडियो प्राप्त हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर, भाजपा ने भी इस मामले में विधायक से जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है। वीडियाे में दिख रहा है कि ट्रेन के अंदर करीब सात-आठ लोग यात्री की पिटाई कर रहे हैं। इसमें से एक युवक हाथ में चप्पल लेकर पीट रहा है। इससे कोच में भी अफरातफरी का माहौल हो जाता है। कई यात्री अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं। मारपीट की घटना के दौरान कोच में गेट के पास बबीना के भाजपा विधायक भी खड़े दिख रहे हैं। कुछ देर बाद विधायक और मारपीट करने वाले लोग ट्रेन से उतर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना का संज्ञान लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बबीना विधायक को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जारी पत्र में विधायक के इस आचरण को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि समय से स्थिति स्पष्ट न करने पर विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


यह था मामला



वंदे भारत ट्रेन में बबीना के भाजपा विधायक बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे थे। उनका यात्री राज प्रकाश से सीट को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में विधायक की तरफ से भी जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विधायक का आरोप है कि वह सीट नंबर आठ पर थे। जबकि, उनकी पत्नी सीट नंबर 50 और बेटे 51 नंबर पर बैठे थे। सीट नंबर 49 और 52 के यात्री आपत्तिजनक स्थिति में पैर फैलाकर बैठे थे और भोजन कर रहे थे। उन्होंने एक यात्री से सीट बदलने के लिए कहा, ताकि वह अपने परिवार के साथ बैठ सकें तो वह अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने लगा। उनके गनर ने टोका तो वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। स्थिति को शांत करने के लिए जब वह कोच की गैलरी में चले गए तो दोनों यात्री बाहर आकर उनसे बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed