{"_id":"579272504f1c1b7a41c4c857","slug":"sun-light-go-away-from-raining-get-relax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बदली से भागा घाम, मिला आराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बदली से भागा घाम, मिला आराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
raining, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं हल्की बरसात ने ही मौसम खुशनुमा बना दिया। सुबह की तपिश के बाद दोपहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम तक ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई थी, इससे लोगों को सुहावने मौसम की आदत सी हो गई। मगर शुक्रवार को चटक धूप खिलने से तापमान बढ़ गया। लोगों को चुभन भरी धूप से काफी परेशानी हुई और वह पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर डेढ़ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली और आसमान में काले बादल घिर गए। दो बजते-बजते बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम शहर पर पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ। कुछ इलाकों जैसे सीपरी बाजार, नगरा, इलाइट, बीकेडी, सदर बाजार, जेल चौराहा में तेज बारिश हुई। जो जहां था, ठहर गया। किसी ने दुकानों में शरण ली तो कोई बारिश में भीगता रहा। मेडिकल कॉलेज के आसपास वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई।
बारिश रुकने के बाद बदली छाई रही और ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। कभी धूप छा सकती है, तो कभी बारिश हो सकती है। उधर तेज बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया लेकिन कुछ देर बाद हालत फिर सामान्य हो गए। कुछ सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई।