फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Summer special train will run between Gwalior-Barauni, Jhansi-Pune

Jhansi News: ग्वालियर-बरौनी, झांसी-पुणे के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will run between Gwalior-Barauni, Jhansi-Pune
झांसी। गर्मी की छुट्टी बिताने महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें वालसाड-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से, पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से, ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से संचालित होगी।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को वालसाड-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह गाड़ी अगले दिन दोपहर 1 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 18 अप्रैल को गोरखपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी शुक्रवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। 20 अप्रैल को पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस पुणे से चलकर बुधवार रात 2.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 21 अप्रैल को गोरखपुर से चलेगी। 21 अप्रैल से प्रत्येक रविवार और बुधवार को ग्वालियर से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी ग्वालियर से सुबह 7:10 बजे चलकर 8:55 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, बरौनी से इसका संचालन 22 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 7:25 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। 20 अप्रैल से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी झांसी से दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वासपी में पुणे से यह गाड़ी 21 अप्रैल को शाम 4 बजे चलेगी, जो अगले दिन दोपहर 1 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 28 अप्रैल से प्रत्येक रविवार और बुधवार को प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी रात 10:53 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। वहीं, 29 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 12:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed