फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Sukwan-Dhukwan' dam will be converted into tourist point by two crores

टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील होगा सुकवां ढुकवां बांध

Sun, 05 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Sukwan-Dhukwan' dam will be converted into tourist point by two crores
झांसी। सालों से बदहाली की मार झेल रहे सुकवां ढुकवां बांध के दिन बहुरने वाले हैं। वन विभाग इसे ईको टूरिज्म की तर्ज पर टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील करने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलते ही योजना को अमली जामा पहनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से महज 40 किलोमीटर दूर स्थित सुकवां ढुकवां बांध को वर्ष 1909 में अंग्रेजी शासन काल मेें बनाया गया था। इस बांध के बीच के बीच में सुरंग होने के कारण यह विश्व धरोहर में शामिल होने के लिए भी चयनित किया गया है। यह बांध हमेशा से ही सैलानियों की पहली पसंद रहा है। जिसके चलते हर समय यहां पर सैलानियों की भीड़ जमा रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में वन विभाग द्वारा बांध को ईको टूरिज्म की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत बांध के चारों ओर हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए चारों ओर बेंच भी लगेगी। बांध के चारों ओर ऊबड़-खाबड़ पड़ी जगह को पार्क में तब्दील किया जाएगा। बांध के चारों ओर आधुनिक लाइटों को लगाया जाएगा। वहीं सैलानियों के ठहरने के लिए बांध के करीब पांच हट (झोपड़ी) बनाई जाएंगी। यहां रुकने वाले सैलानियों से किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकवां ढुकवां बांध को दो करोड़ रुपये की लागत से ईको टूरिज्म की तर्ज पर विकसित करने की योजना को तैयार किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है। केंद्र सरकार की मुहर लगते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed