फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suitcase full of cash and jewelery stolen from Jabalpur Nizamuddin Express

जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस से नकदी और जेवर से भरा सूटकेस चोरी

Fri, 12 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Suitcase full of cash and jewelery stolen from Jabalpur Nizamuddin Express
झांसी। जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री का सूटकेस सागर स्टेशन के निकट चलती ट्रेन में चोरी हो गया। सूटकेस में लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान रखा था। ट्रेन के झांसी आने पर महिला ने मामले की लिखित जानकारी जीआरपी को दी। इस बीच ट्रेन अतिरिक्त आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला उमरिया क्षेत्र के धौराई वार्ड नंबर 10 निवासी नेहा विश्वकर्मा पत्नी सुनील विश्वकर्मा अपने बच्चों के साथ 10 नवंबर को ट्रेन संख्या 02181 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एस 5 कोच की बर्थ नंबर 3,5 व 6 पर सफर कर रही थी। ट्रेन रात आठ बजे के करीब जब सागर स्टेशन के निकट दौड़ रही थी, तभी बर्थ के नीचे रखा महिला का सूटकेस बदमाश चोरी कर ले गया। सूटकेस में दो सोने की जंजीर, दो सोने के कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की पायलें, 20 हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा था। सूटकेस चोरी होने का पता लगने पर महिला के होश उड़ गए। उन्होंने कोच के अन्य यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन सूटकेस के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। कोच टीटीई ने घटना की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी। रात 10.30 बजे ट्रेन के झांसी स्टेशन आने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। कोच के बाहर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। महिला ने जीआरपी को मामले की लिखित जानकारी दी। इस मामले के कारण ट्रेन आधे घंटे देरी से रवाना हो सकी। वहीं, जीआरपी ने मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए सागर स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed