{"_id":"60945d4d8ebc3edc9e7d67ff","slug":"suicide-jhansi-news-jhs194500140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार का फंदा लगाकर फांसी के फंदे पर झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार का फंदा लगाकर फांसी के फंदे पर झूला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना प्रेमनगर के आजादपुरा गढ़ियागांव निवासी कमलेश साहू (38) ने तार से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंचे गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है।
कमलेश साहू किराए के मकान में अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रहता था। आज सुबह उसका शव ऊपरी कमरे में फांसी में लटका मिला। एक तार के सहारे कुर्सी पर चढ़कर उसने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मामला साफ नहीं हुआ। पुलिस ने शव को उतारकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर रणविजय सिंह के मुताबिक परिवार के लोग किसी भी तरफ के विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। उसके ऊपर कर्जदारों का भी दबाव नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति अधिक साफ हो सकेगी। उधर, प्रेमनगर थाने के ही हंसारी निवासी सुरेश कुमार (37) की भी आज मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक कुछ दिनों पहले बीकेडी के पास उक्त युवक बीमार अवस्था में मिला था। उपचार के लिए इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।