फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   submit bill, get electrecity

बिल जमा करो और बिजली पाओ

Thu, 31 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
submit bill, get electrecity
electrecity, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। विद्युत विभाग ने नगर के पांच हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों पर पूरे मार्च भर शिकंजा कसा। इस माह अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में 2615 बकायेदारों के संयोजन काटे जा चुके हैं। हालांकि, बकाया जमा करने पर आधे से अधिक उपभोक्ताओं के संयोजन जोड़ दिए गए। विभाग उन्हें ही बिजली देगा जिनका बिल जमा होगा।
विज्ञापन


विद्युत विभाग को मार्च में महानगर से 39 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना है। इस कारण पूरे मार्च में महानगर में अभियान चलता रहा। इस दौरान सभी सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में अवर अभियंताओं के नेतृत्व में दो-दो टीमें दौड़ाई गईं।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले सीपरी बाजार, मुन्नालाल पॉवर हाउस, जेल चौराहा, पुलिया नंबर नौ, रानी महल व गल्ला मंडी से जुड़े क्षेत्रों में 2615 व विद्युत वितरण खंड दो के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, प्रेमनगर, सूती मिल, हंसारी से जुड़े क्षेत्रों में 1215 संयोजन काटे गए। इसमें एक लाख से ऊपर के 45 बकायेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बिल जमा करने वालों को ही बिजली मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति किसी संविदा या प्राइवेट कर्मचारी को सुविधा शुल्क देकर संयोजन जुड़वा लेता है तो यह अपराध है। अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से संयोजन जुड़वा रहा है तो आसपास के लोग संयोजन जोड़ने वाले की तस्वीर खींचकर उन्हें दे सकते हैं। ऐसा करने पर संबंधित लोगों का आभार माना जाएगा।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)

मामूली पेनाल्टी पर करा सकते हैं निर्माण कार्य
झांसी। विद्युत विभाग ने निर्माणाधीन मकान के लिए अलग से संयोजन लेने का प्रावधान कर रखा है। अगर कोई व्यक्ति घर के ही ऊपर निर्माण कराना चाहता है तो उसे अस्थायी संयोजन लेने की आवश्यकता नहीं है। मामूली पेनाल्टी देकर उपभोक्ता स्थायी संयोजन पर ही निर्माणाधीन स्थल पर बिजली का उपयोग कर सकता है। इसी तरह अगर पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बना रहा है तो मीटर शिफ्टिंग में मात्र सौ रुपये का खर्चा आता है। कई ऐसे नियम हैं जिनकी जानकारी उपभोक्ता को नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) पीके सागर ने बताया कि उपभोक्ता अगर नियमों की जानकारी लेना चाहते हैं तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

प्राइवेट दलाल चिह्नित
झांसी। विद्युत विभाग ने प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले छोटू नाम के एक दलाल को चिह्नित किया है। यह व्यक्ति उपभोक्ताओं से मोटी रकम लेकर खराब मीटरों को बदलने का काम कर रहा है। इससे उपभोक्ता का तो शोषण हो ही रहा है विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। विभाग जल्द ही इस दलाल के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी कर रहा है।

अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कई मामलों को एकत्रित कर लिया गया है। जल्द ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति उक्त दलाल का पीड़ित हो तो वह संबंधित अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी से सीधा शिकायत कर सकते हैं।


आज खुले रहेंगे विद्युत काउंटर
झांसी। रविवार को नगर में सभी विद्युत बिल काउंटर खुले रहेंगे। इस दौरान उपभोक्ता सामान्य दिनों की तरह अपने बिल जमा कर सकते हैं। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed