फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Studies will start in Chief Minister's Abhyudaya Vidyalaya from next year

Jhansi News: मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय में अगले साल से होगी पढ़ाई

Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Studies will start in Chief Minister's Abhyudaya Vidyalaya from next year

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव के हस्तिनापुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनेगा। यहां पर कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। निजी स्कूल की तरह की सुविधाएं मिलेंगी। भवन निर्माण से पहले यहां पर मृदा परीक्षण का काम शुरू हो गया है। अगले सत्र से पहले विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प 2.0 शुरू किया जाना है। इसके तहत, प्रदेश के न्यून आय वर्ग वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालयों की तरह पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां हर कक्षा वर्ग के लिए अलग कक्षाएं होंगी। पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। विद्यालय में पांच कक्षों से युक्त एक एकीकृत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कई तरह की सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। हाईटेक कंप्यूटर लैब के जरिये छात्र-छात्राएं कंप्यूटर के उपयोग के साथ ही कंप्यूटर कोर्स और ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। डिजिटल लर्निंग के जरिये गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक स्मार्ट क्लास सेटअप स्थापित होगा। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला भी होगी। इसके जरिये विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी जैसी भाषाओं को सीख सकेंगे। इसके लिए ऑडियो या ऑडियो-विजुअल सामग्री का उपयोग कर सकेंगे। स्कूल भवन का निर्माण भूकंप रोधी तकनीक को ध्यान में रखकर किया जाएगा। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के लिए खेल मैदान आदि भी होगा। अगला सत्र की पढ़ाई शुरू होने से पहले विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed