फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students will learn forensic photography along with identifying forged documents

जाली दस्तावेज पहचानने के साथ फोरेंसिक फोटोग्राफी सीखेंगे छात्र

Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students will learn forensic photography along with identifying forged documents
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फोरेंसिक साइंस विभाग में चार सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गए हैं। किसी कोर्स में छात्र-छात्राओं को जाली दस्तावेज की पहचान करना सिखाया जाएगा तो किसी में घटना के बाद की जाने वाली फोटोग्राफी। 12वीं पास कोई भी छात्र-छात्रा इन कोर्सों में प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन

बीयू में संचालित फोरेंसिक साइंस कोर्स प्रदेश के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में ही चल रहा है। अब नई शिक्षा नीति के तहत विभाग ने चार नए सर्टिफिकेट कोर्सों में सर्टिफिकेट इन हैंडराइटिंग, सिग्नेचर एंड डॉक्यूमेंट एग्जामिनेशन, कंप्यूटर एंड डिजिटल फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन, फोरेंसिक फोटोग्राफी और क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन एंड मैनेजमेंट शुरू कर दिए हैं। विभाग समन्वयक डॉ. अनु सिंगला ने बताया कि हैंडराइटिंग, सिग्नेचर एंड डॉक्यूमेंट एग्जामिनेशन कोर्स में छात्र-छात्राओं को दस्तावेजों के हस्ताक्षर में हुई छेड़छाड़, लेखनी और लेखनी का समय पहचानना, किसी व्यक्ति विशेष के हस्ताक्षर की पहचान या उसके लिखे हुए शब्दों को पहचान कर सही-गलत दस्तावेज का पता लगाने का हुनर सिखाया जाएगा। ये कोर्स 60 घंटे का होगा। पांच हजार रुपये फीस है।
विज्ञापन

कंप्यूटर एंड डिजिटल फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन कोर्स में छात्र कंप्यूटर और तकनीकी के जांच के बारे में जान सकेंगे। इसकी फीस 10 हजार रुपये है। ये कोर्स 30 घंटे का होगा। वहीं, फोरेंसिक फोटोग्राफी कोर्स में छात्रों को घटना के बाद होने वाली फोटोग्राफी के बारे में पढ़ाया जाएगा। 60 घंटे के इस कोर्स की फीस 10 हजार रुपये है। क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन एंड मैनेजमेंट में विद्यार्थियों को वारदात के बाद उसका रूपांतरण करना सिखाया जाएगा। ताकि, सबूतों के आधार पर वारदात को हल करके अपराधी को पकड़ने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed