फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students took the exam for admission in class 9

Jhansi News: कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 07 Apr 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students took the exam for admission in class 9
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए शनिवार को महानगर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 323 विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रतिभागी विद्यार्थियों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया गया तथा सरस्वती पूजन और पाटी पूजन कराया गया। प्रवेश परीक्षा के बाद सभी बालिका विद्यार्थियों को एनसीसी केयर टेकर श्यामली सिंह ने एनसीसी में प्रतिभाग के लिए एनसीसी प्रशिक्षण के लाभ एवं दैनिक जीवन में एनसीसी प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा ने विद्यालय के अनुशासन संबंधी नियमों को समझाया। प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने लकी ड्रा के उपरांत पुरस्कार प्रदान कर सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवेश परीक्षा प्रभारी उषा झा, कादम्बिनी मिश्रा, प्रदीप सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed