फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students showed interest in children's literature, humorous satire tickled

छात्रों ने दिखाई बाल साहित्य में रुचि, हास्य व्यंग ने गुदगुदाया

Sun, 16 Oct 2022 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students showed interest in children's literature, humorous satire tickled
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में अमर उजाला काव्य के सहयोग से चल रहे बुंदेलखंड साहित्य महोत्सव का रविवार को सर्वेश अस्थाना के हास्य व्यंग के साथ समापन हो गया। ओपन माइक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुस्तक मेले में छात्रों ने बाल साहित्य में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

अटाई हॉल में थिएटर व संगती, सिनेमा का बदलता मिजाज, पॉडकास्ट, राइफल की संवेदना, सिनेमा में रोजगार डिजिटल पत्रकारिता और सच्ची-झूठी सूचना का संसार, साहित्य और संस्कृति उद्भव आधुनिकता तक कार्यक्रम हुआ। मड़ा हॉल में बाल साहित्य विमर्श, कहानियों के बदलते परिवेश, संपादकों की कथा दृष्टि, सुख की तलाश में उलझता मन और हिंदी के विस्तार में युवाओं की भूमिका कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पत्रकार सईद अंसारी और धीरेंद्र राय ने डिजिटल पत्रकारिता और सच्ची झूठी सूचना का संसार विषय पर अपनी बात रखी। कहा कि डिजिटल पत्रकारिता में संपादकीय सामग्री इंटरनेट के जरिए वितरित की जाती है। इसके गठन पर विद्वानों द्वारा बहस की जाती है। आजकल झूठी खबरों का ज्यादा चलन है और ये अधिक तेजी से प्रसारित होती हैं। हमें ऐसी खबरों को फैलने से रोकना चाहिए। किसी भी खबर को शेयर करने से पहले देख लें कि वो सही है या नहीं। कार्यक्रम में पुस्तक मेले का भी आयोजन हुआ। इसमें देशभर से 15 से अधिक प्रकाश आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान चंद्रप्रताप सिंह, डॉ. बृजेश दीक्षित, दीपक प्रजापति, अनमोल दुबे, ज्योति वर्मा, प्रवीण अग्रहरि, प्रज्ञा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed