{"_id":"5cd5cf6cbdec22070970f37f","slug":"students-press-visit-in-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार छपता देख उत्साहित हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबार छपता देख उत्साहित हुए छात्र
Sat, 11 May 2019 12:52 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
amar ujala jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के नौवीं - दसवीं कक्षा के 57 छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अमर उजाला के ग्वालियर रोड स्थित कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अखबार से जुड़ी सारी जानकारी दी गई। अखबार छपता देख विद्यार्थी बेहद उत्साहित दिखे।
शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे छात्र - छात्राएं अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों को सबसे पहले 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसके जरिए बताया गया कि अखबार के विभिन्न विभागों जैसे संपादकीय, विज्ञापन, प्रसार, पीटीएस आदि का क्या-क्या कार्य होता है। साथ ही खबर लेखन, संपादन, पेज की डमी, विज्ञापन लगाने समेत कई अहम जानकारियां भी दी गईं। अंत में विद्यार्थियों को मशीन रूम दिखाया गया। यहां उन्होंने अखबार छपते देखा। इस दौरान मशीनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रेस विजिट के दौरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। स्कूल के शिक्षक निवेश सक्सेना, मनोज त्रिपाठी, स्मृति भारती भी मौजूद रहीं।