फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student of Navoday vidyalay protest

नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे

Thu, 22 Aug 2019 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Student of Navoday vidyalay protest
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन

बरुआसागर (झांसी)। बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने घटिया खाना दिए जाने व शिक्षकों द्वारा मारपीट करने तथा शिक्षण कार्य ठीक से न होने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर छात्र- छात्राओं से बात की तथा मामले की जानकारी जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ आधिकारियों को दी।
छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्य ठीक से नहीं होता है, मेस में खाना की गुणवत्ता भी अच्छी न हीं है। छात्रावास में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की मारपीट की जाती है। उन्होंने नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्त को मौके पर बुलाने व विद्यार्थियों ने स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग भी उठाई। दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बात कर उनकी मांगों को जिले के अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, लेकिन बच्चे नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं ।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य रीता निगम का कहना है कि बच्चों का असली मुद्दा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाने का है। विद्यार्थी विद्यालय के मैदान में टेंट लगाकर डीजे लगाने की मांग कर रहे थे, जबकि विद्यालय प्रशासन द्वारा इस कार्यक्त्रस्म को सभागार में मनाने की अनुमति दी थी। इसी बात को लेकर छात्र छात्राएं अन्य मुद्दे उठाकर स्कूल प्रशासन पर अपनी अनुचित मांग को पूरा करने का दबाव बना रहे हैं, वहीं इस संबंध में दोपहर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं की सूचना मिलने के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed