फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student make a aroplane in bu

छात्रों ने बनाया विमान, परीक्षण में सफल

Sun, 29 Sep 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
student make a aroplane in bu
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : demo
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग में भी रुचि दिखाई है। हाल ही में विद्यार्थियों ने एक दिन में बेस विमान तैयार किया है। यह विमान 900 मीटर ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है। शनिवार को कैंपस में हुए परीक्षण में सफल होने के बाद अब विमान की ऊंचाई का दायरा बढ़ाकर डेढ़ किलोमीटर करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अमित कुमार, कनिका, कंसल, आकृति वर्मा, शर्मिष्ठा गौतम और नौशीन फातिमा ने बेस विमान बनाया है। कुछ दिनों पूर्व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने वार्षिक बोइंग नेशनल एयरोमॉडलिंग फेस्टिवल 2019 में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया था। कार्यशाला का उद्देश्य एयरोमॉडलिंग और सिस्टम इंजीनियरिंग के रोमांचक क्षेत्र से परिचित कराना था। इसमें विमान मॉडल बनाने और उन्हें उड़ाने का अनुभव मिला। यहां पर बीयू के विद्यार्थियों ने एक दिन में बेस विमान बनाया। इसकी सराहना भी की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि विमान हल्का रहे, इसलिए इसमें स्टीरियो फॉम और एरो फॉर्म का उपयोग किया है। यह थर्माकोल का हाइब्रिड ब्रांड होता है। इनके उपयोग से वायु घर्षण कम होता है। यदि वायु घर्षण होगा तो ऊंचाई व दूरी कम हो जाएगी। विमान 900 मीटर की ऊंचाई तक की दूरी तय कर सकता है। विद्यार्थियों ने बताया कि विमान की खासियत यह रही कि उड़ान भरने के दौरान यह डगमगाया नहीं। अब इसकी ऊंचाई बढ़ाने की योजना है। इसके लिए विमान में 2.4 गीगा हर्ट्ज की मोटर लगाई जाएगी। इसके बाद विमान 1.5 किलोमीटर तक की ऊंचाई तक उड़ाया जा सकेगा। भविष्य में इसमें कैमरा लगाने की भी योजना है। ऐसा होने के बाद विमान से कैंपस की निगरानी संभव होगी। शनिवार को कैंपस में विमान का परीक्षण भी हुआ, जो सफल रहा। विद्यार्थियों के मार्गदर्शक इंजीनियर राहुल शुक्ला हैं। इस दौरान डॉ. एपीएस गौर, इंजीनियर बृजेश लोधी व संदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed