{"_id":"6192aa15602cf1301f383e66","slug":"student-honored-at-saint-namdev-jayanti-reporters-news-jhs208849960","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत नामदेव जयंती पर विद्यार्थी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत नामदेव जयंती पर विद्यार्थी हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 751 वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। श्री बांके बिहारी मंदिर में नामदेव समाज के तत्वावधान में हुए धार्मिक कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुबह सुंदर कांड का पाठ हुआ और भगवान का अभिषेक श्रृंगार पश्चात आरती की गई। इसके साथ ही यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की। विचार गोष्ठी में अध्यक्षत कर राजेंद्र कुमार नामदेव ने कहा कि समाज के सभी परिवार अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। गोष्ठी में भारतेंदु नामदेव, रामकृष्ण नामदेव, इंद्रपाल नामदेव ने भी विचार प्रकट किये। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थी अंश नामदेव, यश नामदेव, सेजल नामदेव, रिया नामदेव, अंजलि, कुमकुम नामदेव आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की आरती की। इस मौके पर संत नामदेव पुस्तकालय का संचालन प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर रूपेश कुमार नामदेव, मुन्नालाल नामदेव, कैलाश नारायण नामदेव, जगदीश, प्रदीप, राम गोपाल, विजय, संजय, राम सिंह नामदेव, सुरेश, पृथ्वी आदि मौजूद रहे। इधर यूथ वेलफेयर सोसायटी ने संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती मनायी। रानी महल स्थित विठठल नाथ जी के मंदिर में सुंदर कांड का पाठ व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।