फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student Gauri becomes SDM for a day.

Jhansi News: एक दिन की एसडीएम बनीं छात्रा गौरी

Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Student Gauri becomes SDM for a day.
टहरौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय टहरौली किला की कक्षा आठ की मेधावी छात्रा गौरी दीक्षित को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनाया गया। तहसील में एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर गौरी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने शिक्षा, कठिन परिश्रम और आत्मनिर्भरता का महत्व बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। एक दिन की एसडीएम बनीं गौरी दीक्षित ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। इस मौके पर तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल, प्रधानाध्यापिका रश्मि अली, सहायक अध्यापक आनंद कुशवाहा सहित विद्यालय की बालिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed