फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student aligated school staff

बालिका आवासीय विद्यालय के प्रबंध तंत्र में विवाद, पुराने स्टॉफ ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Sun, 30 Dec 2018 02:01 AM IST
jhansi Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
student aligated school staff
school - फोटो : demo
अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में पुलिस व प्रशासन की मदद से नए प्रबंध तंत्र को विहान बालिका आवासीय विद्यालय सौंपा गया था। इसके बाद विद्यालय में बायोमेट्रिक्स उपस्थिति एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई। यही नहीं, संचालनकर्ताओं ने शिक्षण व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित किया। यह सब हो पाता कि पुराने स्टाफ ने विभिन्न आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


विद्यालय के पुराने स्टाफ ने त्यागपत्र देते हुए आरोप लगाया था कि संस्था के कई सदस्य  बालक व बालिका विद्यालय में किसी भी समय प्रवेश करते हैं। बालिका विद्यालय में असमय बैठे रहते हैं। विद्यालय में नोडल अधिकारी द्वारा संदिग्ध लोगों को प्रवेश कराया जाता है। संस्था के कई सदस्यों का आचरण अनुरूप नहीं है। स्टाफ को नियमित कार्य विस्तार के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। विद्यालय में कुछ लोग नशे की हालत में उपस्थित होकर स्टाफ से अपशब्दों का प्रयोग कर बात की जाती है। विद्यालय में कार्यरत स्टाफ को बिना कारण बताएं सेवा समाप्त करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


नई वार्डन की हुई तैनाती
विद्यालय में नई वार्डन अंजली गंगवार को बनाया गया है। इस तरह कुल 14 कर्मियों का स्टाफ रखा गया है। वर्तमान में बालिकाओं को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार गर्ग
प्रभारी प्रोजेक्ट, विहान स्कूल

बच्चों को उकसाया गया
विद्यालय के पुराने स्टाफ ने बच्चों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है। यदि विद्यालय में कोई समस्या थी तो इससे पहले वार्डन ने लिखित एवं मौखिक रूप से प्रशासन से शिकायत क्यों नहीं की। एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शैक्षिक माहौल तैयार कर लिया जाएगा।
घनश्याम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed