{"_id":"5c27d99fbdec2256a32f015f","slug":"student-aligated-school-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका आवासीय विद्यालय के प्रबंध तंत्र में विवाद, पुराने स्टॉफ ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका आवासीय विद्यालय के प्रबंध तंत्र में विवाद, पुराने स्टॉफ ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Sun, 30 Dec 2018 02:01 AM IST
Priyesh Mishra
jhansi
jhansi
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में पुलिस व प्रशासन की मदद से नए प्रबंध तंत्र को विहान बालिका आवासीय विद्यालय सौंपा गया था। इसके बाद विद्यालय में बायोमेट्रिक्स उपस्थिति एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई। यही नहीं, संचालनकर्ताओं ने शिक्षण व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित किया। यह सब हो पाता कि पुराने स्टाफ ने विभिन्न आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
विद्यालय के पुराने स्टाफ ने त्यागपत्र देते हुए आरोप लगाया था कि संस्था के कई सदस्य बालक व बालिका विद्यालय में किसी भी समय प्रवेश करते हैं। बालिका विद्यालय में असमय बैठे रहते हैं। विद्यालय में नोडल अधिकारी द्वारा संदिग्ध लोगों को प्रवेश कराया जाता है। संस्था के कई सदस्यों का आचरण अनुरूप नहीं है। स्टाफ को नियमित कार्य विस्तार के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। विद्यालय में कुछ लोग नशे की हालत में उपस्थित होकर स्टाफ से अपशब्दों का प्रयोग कर बात की जाती है। विद्यालय में कार्यरत स्टाफ को बिना कारण बताएं सेवा समाप्त करने की धमकी दी जाती है।
नई वार्डन की हुई तैनाती
विद्यालय में नई वार्डन अंजली गंगवार को बनाया गया है। इस तरह कुल 14 कर्मियों का स्टाफ रखा गया है। वर्तमान में बालिकाओं को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पवन कुमार गर्ग
प्रभारी प्रोजेक्ट, विहान स्कूल
बच्चों को उकसाया गया
विद्यालय के पुराने स्टाफ ने बच्चों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया है। यदि विद्यालय में कोई समस्या थी तो इससे पहले वार्डन ने लिखित एवं मौखिक रूप से प्रशासन से शिकायत क्यों नहीं की। एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शैक्षिक माहौल तैयार कर लिया जाएगा।
घनश्याम वर्मा