{"_id":"61731a7b6761f477067879bd","slug":"strictly-stop-black-marketing-of-dap-bhanupratap-jhansi-news-jhs207230867","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाएं : भानुप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाएं : भानुप्रताप
विज्ञापन
झांसी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने निर्देश दिए कि डीएपी की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए। किसी तरह की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा करते हुए उन्होंने ब्लाक बंगरा के कटेरा देहात के 15 स्थानों पर विद्युतीकरण में देरी पर नाराजी व्यक्त की और जल्द काम शुरू कराने को कहा। चेतावनी दी कि झांसी-खजुराहो फोरलेन की गुणवत्ता खराब नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नवंबर तक काम पूरा करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि झांसी-खजुराहो फोरलेन का काम जल्द पूरा करें। विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने में बरती जा रही लापरवाही पर संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक रवि शर्मा ने झांसी-कानपुर बाईपास पर भगवंतपुरा से पैरामेडिकल हाईवे को पुल से जोड़ने का सुझाव दिया। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने ग्राम अस्ता के तालाब के गहरीकरण और अति वर्षा के कारण हुई फसल क्षति के कारण किसानों का डाटा जल्द फीड कराने का सुझाव दिया। विधायक बिहारी लाल आर्य ने अपात्रों के अंत्योदय कार्डों की जांच कराने और विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बबीना क्षेत्र में खेत तालाब योजना की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, उप महाप्रबंधक बीएसएनएल महेंद्र कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।