फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stray animals locked in shcool

छुट्टा जानवरों को स्कूल में किया बंद, ताला भी जड़ा

Tue, 03 Sep 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stray animals locked in shcool
पुरा पाचौनी के प्राथमिक विद्यालय मे बंद आवारा अन्ना पशु - फोटो : LALITPUR
छुट्टा जानवरों को स्कूल में किया बंद, ताला भी जड़ा
विज्ञापन

पुलवारा/पुरापाचौनी (ललितपुर)। बुंदेलखंड में अन्ना जानवरों की समस्या नासूर बनती जा रही है। आवारा पशु किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं। ललितपुर जिले के ब्लाक बार के अंतर्गत करमई गांव के परेशान किसानों ने रविवार की रात इन पशुओं को प्राथमिक विद्यालय पुरापाचौनी का ताला तोड़कर अंदर बंद कर दिया। नया ताला भी जड़ दिया। सोमवार की सुबह जब बच्चे व शिक्षक स्कूल पहुंचे तो अंदर गोवंश को देखकर अफरातफरी मच गई। वरिष्ठ अफसरों व पुलिस को सूचना देकर अन्ना जानवरों को विद्यालय से बाहर करवाया गया। तब स्कूल चल सका।

इस बार किसानों की खरीफ की अधिकांश फसलें अच्छी हैं, लेकिन छुट्टा जानवर इनको बरबाद कर रहे हैं। इससे परेशान होकर किसानों ने आवारा पशुओं से निपटने के लिए उन्हें पुरापाचौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी बार योगेंद्र नाथ को दी। उप जिलाधिकारी तालबेहट व चिगलौआ पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र और लेखपाल सुरेश कुमार निरंजन ने गेट का ताला तोड़कर जानवरों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed