फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Strange weather: The day was the least hot in the state, the night was the hottest.

अजब-गजब मौसम: प्रदेश में सबसे कम तपा दिन, रात रही सर्वाधिक गर्म

Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Strange weather: The day was the least hot in the state, the night was the hottest.
अधिकतम पारा 38.7 डिग्री और न्यूनतम रहा 32.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में अजब-गजब मौसम देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से सोमवार को झांसी प्रदेश में सबसे कम तपा। हालांकि, न्यूनतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस होने पर रात सर्वाधिक गर्म रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है।

झांसी में सुबह की शुरुआत से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। ऐसा लग रहा था कि कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। दिनभर आसमान में बदरी तो छाई रही मगर बरसात नहीं हुई। हालांकि, बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात झांसी का न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में प्रदेश में सबसे गर्म रात झांसी की रही। वहीं, अधिकतम पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम पारा झांसी का रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 4.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी के चारों तरफ चल रहीं गर्म हवाओं के जो दबाव बना, उस वजह से झांसी में बादल बने। बादल छाए रहने की वजह से ही तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, अब आगामी दिनों में तापमान में इजाफा संभव है। अधिकतम पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed