{"_id":"63c2f0a33171b71aa01c0b95","slug":"stp-clean-pahooch-river-jhansi-news-jhs237012045-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पहूंज नदी को साफ करने के लिए बनेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पहूंज नदी को साफ करने के लिए बनेगा एसटीपी
विज्ञापन
झांसी। खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी पहूंज नदी को पुर्नजीवन देने की कवायद शुरू हुई है। नगर निगम यहां मिलने वाले नालों को बंद करने के लिए एसटीपी बनाएगा। नदी के किनारे को खूबसूरत रिवर फ्रंट के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार कराई जा रही है।
पहूंज नदी की सेहत दुरुस्त करने के लिए पहले भी कई बार कवायद शुरू हुई लेकिन, समय से पहले ही इन कवायदों ने दम तोड़ दिया। अब केंद्र सरकार ने नदी के किनारे बसे शहरों में झांसी को भी शामिल कर लिया है। इसमें पहूंज नदी को शामिल किया गया है। निगम अफसरों के मुताबिक लखनऊ के क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र की मदद से प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसके तहत गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकास कार्य कराए जाएंगे। नाले को रोकने के लिए यहां ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। नदी के किनारे सुंदर रैंप और घाट बनाने के साथ ही लाइटिंग की जाएगी। संस्था को इसका डीपीआर जल्द बनाकर देने को कहा गया है। यह कार्य 15वें वित्त और अन्य निधियों से कराया जाएगा। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक
पहूंज नदी को साफ करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही सुंदरीकरण का काम भी कराया जाएगा।