{"_id":"574602b64f1c1bd240690b04","slug":"storm-light-rain-and-the-weather-was-pleasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, हल्की बारिश और मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, हल्की बारिश और मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rain, jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। देखते ही देखते हल्की बारिश शुरू हो गई और मौसम में ठंडक आ गई। तापमान भी 40.3 डिग्री सेल्सियस पर आकर थम गया। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तापमान कुछ बढ़ेगा, मगर तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है।
सुबह हुई और तेज हवाओं ने मौसम का दामन थाम लिया। देखते ही देखते काले बादल छा गए और आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। तापमान भी गिर गया और लोगों को तपिश व उमस भरे माहौल से ठंडक मिली।
बुधवार को तापमान अधिकतम 40.30 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं हवाओं के साथ हुई बारिश को 1-2 मिलीमीटर मापी गई। दिन में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के अनुसार लोगों को इस हल्की बारिश ने राहत दी। मौसम ठंडा रहा और आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और हवाएं तेज गति से चलेंगी।
हां, तापमान कुछ हद तक बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह तेज हवाएं पश्चिम बिछोह के कारण चल रही हैं। मई माह में अक्सर पश्चिम बिछोह से इस प्रकार की हवाएं चलती रहती हैं। इसका आने वाले मानसून पर कोई अलग प्रभाव नहीं पड़ेगा।