फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Storm and rain wreak havoc... power outage, life disrupted

Jhansi News: आंधी-बारिश का कहर... बिजली ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc... power outage, life disrupted

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रविवार की दोपहर में मौसम में अचानक बदलाव आया और आंधी के बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, कई जगहों पर पेड़ टूटने से बिजली की लाइनें ध्वस्त हो गईं। इससे झांसी शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद कुछ मोहल्लों की आपूर्ति सुचारू हो गई, लेकिन जेल चौराहा, उन्नाव गेट और सूती मिल उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले रात तक अंधेरे में डूबे रहे। करीब एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित रही। देर रात तक फाल्ट खोजने से लेकर अभियंताओं की टीम सुधार कार्य में जुटी रही।

तेज हवा के बाद बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हुआ। वहीं, जगह-जगह पेड़ गिरे, होर्डिंग्स व टप्पर उड़ गए। गणेश चौराहा, बूढ़ा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, उन्नाव गेट, दुनारा की ओर हाईवे और नगरा क्षेत्र में बिजली लाइनों पर पेड़ गिर पड़े। इससे लाइनें ध्वस्त हो गईं और संबंधित बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। सबसे ज्यादा समस्या जेल चौराहा, उन्नाव गेट, रानी महल, सूती मिल बिजली घरों पर रही। जेल चौराहा उपकेंद्र अंतर्गत इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पेड़ गिरने के साथ पांच इन्सुलेंटर बर्स्ट हो गए। इससे यहां दोपहर 2 बजे से गई बिजली रात तक गुल रही।
विज्ञापन




एसडीओ सत्यदेव पाठक और उनकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई थी। सूती मिल और उन्नाव गेट बिजली घर से जुड़े एरिया बूढ़ा और दुनारा की ओर हाईवे पर स्थित 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन ठप हो गई। यहां इन्सुलेंटर भी ध्वस्त हो गए। ऐसे में यहां दो दर्जन से अधिक मोहल्ले में आपूर्ति प्रभावित रही। हजारों लोग दोपहर 2 से रात 9 बजे तक बिजली के आने का इंतजार करते रहे। यहां उपखंड अधिकारी मो. मेहताब टीम के साथ सुधार कार्य में जुटे हुए थे। इसके अलावा, नगरा, मुन्नालाल पावर से जुड़े कुछ इलाकों में आपूर्ति कुछ समय के लिए गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी-बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरे हैं। इससे सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। सुधार कार्य कराया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू हो गई है। कुछ में जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा। - रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, नगर झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed