{"_id":"6ab2d3fbc015464bb808a6f8","slug":"stones-pelted-at-the-house-following-a-dispute-jhansi-news-c-11-jhs1019-882583-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाद के बाद घर पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाद के बाद घर पर बरसाए पत्थर
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी में घर पर पत्थर फेंकने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय निवासी आशा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसका चालान कर दिया।
ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी आशा सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उनके घर पर अचानक से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। बेटे अनमोल के बाहर निकलने पर एक युवक भागता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक राजपूत निवासी बबीना बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक का उनसे कुछ विवाद हो गया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।