{"_id":"684b3d50fb7a5368fa021595","slug":"stone-pelting-on-shatabdi-express-coach-in-datia-glass-broken-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-576035-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर दतिया में पथराव, कांच टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर दतिया में पथराव, कांच टूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रानी कमलापति से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस झांसी स्टेशन से रवाना हुई। जैसे ही दतिया के पास पहुंची, ट्रेन पर पथराव हो गया। इसमें सी-3 कोच के शीशे टूट गए। एकाएक ट्रेन पर हुए पथराव से यात्री सहम गए। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर ग्वालियर जीआरपी ने मामला दर्जकर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को पकड़ लिया है।
ट्रेन 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली एक्सप्रेस का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने का समय 6:40 बजे है, लेकिन बुधवार की शाम यह ट्रेन 24 मिनट लेट आई और करीब 7:17 पर यहां से रवाना हुई। झांसी स्टेशन से कई यात्री ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन जैसे ही दतिया के पास पहुंची, ट्रेन के सी-3 कोच पर कुछ टकराया। पहले यात्री समझ नहीं पाए। फिर एक के बाद एक हमले से कोच के कांच टूट गए। इससे यात्री सहम गए और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ की। दतिया जीआरपी को इसकी जानकारी देने के बाद लाइन किनारे छानबीन की गई। जीआरपी और आरपीएफ ने पेट्रोलिंग करने के बाद मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। इधर, यात्रियों से पूछताछ के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर ग्वालियर जीआरपी ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे