{"_id":"613522658ebc3eb6263074b7","slug":"sticks-and-sticks-went-on-two-sides-in-rajgarh-four-injured-jhansi-news-jhs203589888","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
Mon, 06 Sep 2021 03:03 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:03 PM IST
सार
थाना प्रेमनगर इलाके के राजगढ़ में रविवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस को दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी ।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना प्रेमनगर इलाके के राजगढ़ में रविवार की दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। खैलार भेल निवासी दीपक झा का झांसी-ललितपुर मार्ग पर राजगढ़ में रुचि कार वॉश के नाम से सर्विस सेंटर है। वे पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार भी करते हैं। जबकि, दूसरे पक्ष के खैलार निवासी अनिवाश गोस्वामी बिजौली में ड्रीम कार वॉश के नाम से सर्विस सेंटर खोले हुए हैं। वे भी पुरानी कारों को खरीदने व बेचने का कारोबार करते हैं।
दीपक और अविनाश के बीच कुछ दिन पहले एक ग्राहक को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन, दो दिन पहले ही दोनों के बीच समझौता हो गया था। रविवार की दोपहर अविनाश दीपक झा के पास उनके सर्विस सेंटर पर पहुंचे। बातचीत के दौरान दोनों में पुरानी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई।
देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। घटना में एक पक्ष के राजगढ़ निवासी अविनाश गोस्वामी, विवेक शर्मा व आशीष पांडेय तथा दूसरे पक्ष के अनिल झा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दोनों ने एकदूसरे पर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।