फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Railways news toilet mugs to be changed with hand showers

ट्रेन के शौचालय में अब नहीं मिलेंगे स्टील के मग, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

Sat, 07 Dec 2019 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Railways news toilet mugs to be changed with hand showers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ट्रेन से बराबर यात्रा करने वाले झांसी के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही रेलवे ट्रेन के भारतीय पद्धति के शौचालय में जंजीर से बंधे मग (पानी का डब्बा) की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। उसकी जगह वेस्टर्न शौचालय में लगने वाले हैंड शॉवर लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यह शॉवर जल्द ही मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के 534 कोचों में लगेंगे। रेल मंडल से संचालित 25 से अधिक ट्रेनों में 508 कोच लगे हैं। 26 कोच स्पेयर मेें रहते हैं। इन सभी कोचों में बायो टॉयलेट की सुविधा प्रदान कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसके लिए उक्त कोचों में 1950 बायो टैंक लगाए गए हैं। साथ ही, प्रशासन कोच और उनके शौचालय को और बेहतर बनाने में भी लगा हुआ है। भारतीय पद्धति के शौचालयों में जंजीर से बंधे मग (पानी के डब्बा) की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जगह वेस्टर्न शौचालय में लगने वाले हैंड शॉवर लगाए जा रहे हैं। विभागीय स्तर पर यह काम होगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह ट्रेनें होती हैं संचालित
मंडल से झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस
झांसी - लखनऊ इंटरसिटी
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस
झांसी-इटावा एक्सप्रेस
झांसी-इंदौर एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति
बुंदेलखंड एक्सप्रेस 
चंबल एक्सप्रेस
झांसी - कानपुर पैसेंजर
झांसी - लखनऊ पैसेंजर
झांसी- खजुराहो पैसेंजर
झांसी- बीना पैसेंजर 
झांसी- आगरा पैसेंजर 
झांसी- बांदा पैसेंजर 
ग्वालियर - आगरा पैसेंजर
झांसी- इटारसी पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed