फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Station master protest in jhansi

नाइट ड्यूटी भत्ता बंद होने के विरोध में भूख हड़ताल रहे स्टेशन मास्टर

Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Station master protest in jhansi
झांसी। बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बेसिक वेतन 43,600 रुपये के ऊपर वाले कर्मचारियों का नाइट ड्यूटी भत्ता बंद किए जाने के विरोध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने अनशन पर बैठकर भूख हड़ताल की। डीआरएम को मांग पत्र सौंपा। हड़ताल में मंडल की दस शाखाओं के स्टेशन मास्टर शामिल रहे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना ग्वालियर ने कहा कि रेल प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण स्टेशन मास्टरों को चरणबद्ध आंदोलन करना पड़ रहा है। जोनल कोषाध्यक्ष अनिल कपूर ने कहा कि नाइट ड्यूटी कोई प्रोत्साहन भत्ता नहीं है, जिसे बोनस की तरह सीलिंग लिमिट में नहीं बांधा जा सकता है। जोनल अध्यक्ष एसएस परिहार ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने स्वयं के आदेश का उल्लंघन व ट्रिब्यूनल आदेश की अवमानना की है। मंडल सचिव अजय दुबे ने कहा कि प्रशासन कर्मचारी हितों पर कुठाराघात कर रहा है। ओरछा- मटौंध रेलखंड में बेवजह 12 घंटे का रोस्टर चलाया जा रहा है। केंद्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर मांगों को मनमाने का पूरा प्रयत्न होगा।
विज्ञापन

भूख हड़ताल में शामिल झांसी शाखा सचिव सीएल यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, राजकुमार द्विवेदी, एसके अवस्थी, लक्ष्मण रिछारिया, विजय सक्सेना, अजय तिवारी, राजेश मीना, एसके सिंह, दीपक वर्मा, रेणु मंडल, गरिमा तिवारी, पीके त्रिपाठी आदि ने कहा कि जब सारा संसार सोता है, तब स्टेशन मास्टर सजगता व संरक्षा से अपनी ड्यूटी करते हैं। नाइट ड्यूटी के दुष्प्रभाव से जीवनचक्र प्रभावित होता है। इस मौके पर श्याम श्रीवास्तव, जेपी शर्मा, राजेश मीना, पीएस धाकड़, एसके साहू, नसीर खान, मोहसिन, गौरीशंकर, विकास, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed