फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Statement of gang rape victim in court, police increased security

ललितपुर : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में हुए बयान, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 14 Oct 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 03:32 AM IST
सार

दुष्कर्म में नामजद सपा और बसपा जिलाध्यक्ष के पक्ष में निकाला गया पैदल मार्च, सीबीआई जांच की मांग।

विज्ञापन
Statement of gang rape victim in court, police increased security
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

एक किशोरी द्वारा सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने से बुधवार को जिले की सियासत में उबाल देखने को मिला। सपा-बसपा के नेताओं ने एक सुर में मामले की सीबीआई जांच की मांग की। जबकि, सपा ने पैदल मार्च भी निकाला।

विज्ञापन


इस सब के बीच मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। वहीं, झांसी से पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार भी शाम को ललितपुर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट ली। 
विज्ञापन


एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा
मंगलवार को थाना कोतवाली में एक किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ के अलावा सपा और बसपा के नेताओं समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सुबह इसकी खबर लगते ही जिले की सियासत में उबाल आ गया। झांसी से सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई ललितपुर पहुंच गए। उन्होंने पैदल मार्च निकाला और डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, बसपा की ओर से भी प्रशासन के समक्ष यही मांग रखी गई। इसी बीच शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए गए। सुरक्षा के लिए किशोरी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed