फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State-of-the-art interlocking system will increase the speed of trains

अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art interlocking system will increase the speed of trains
झांसी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेल महकमा ट्रैक को अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ने की कवायद में जुटा है। झांसी मंडल के 28 स्टेशन अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़े जा चुके। चार विभिन्न रेल सेक्शन के बीच यह काम चल रहा है। रेल अफसरों के मुताबिक इंटरलॉकिंग सिस्टम तैयार होने से ललितपुर-खजुराहो रेलखंड के बीच ट्रेन की रफ्तार 70 किमी से बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटे हो गई। अन्य रेल खंड में काम पूरा होने पर गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन की रफ्तार में सिग्नल सबसे अहम होता है। अभी कई जगह ऐसा सिग्नल सिस्टम काम कर रहा जिसमें रेल कर्मचारी को प्वांइट पर जाकर सिग्नल देना होता है। इससे ट्रेन की गति प्रभावित होती है। अब रेलवे इसे अत्याधुनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से बदलने की कवायद में जुटा है। इसकी मदद से स्टेशन मास्टर कक्ष में लगे पैनल का बटन दबाते ही सिग्नल खुद बदल जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में वीरागंना लक्ष्मीबाई से कानपुर खंड के पांच स्टेशन, धौलपुर से बीना के बीच आठ स्टेशन, रायरू- झांसी के बीच दो स्टेशन एवं ग्वालियर में आरआइआई, बिजरौठा-ललितपुर के बीच काम पूरा हो गया। अभी झांसी से सतना ट्रैक, मानिकपुर समेत अन्य रेलखंड पर काम चल रहा है। ललितपुर से जोरान के बीच रेलखंड में भी काम तेजी से चल रहा है। रेल अफसरों के मुताबिक जिन सेक्शन में यह काम पूरा हुआ है वहां गाड़ी की रफ्तार 50 से बढ़कर 110 किमी प्रतिघंटे हो गई। ललितपुर-खजुराहो के बीच भी ट्रेन की रफ्तार बढ़ गई। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है विभिन्न सेक्शनों में यह काम तेजी से हो रहा है। कुछ महीने पहले बानमोर स्टेशन की तीसरी लाइन को नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से जोड़ा गया। इससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed