फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Start water tanki in kargua

पिछोर से पहले चालू होगी करगुवां में पानी की टंकी

Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Start water tanki in kargua
करगुवां पहाड़ी पर बनाई गई पानी की टंकी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। जलनिगम ने पिछोर (सखी के हनुमान मंदिर के पास) टंकी की जगह अब करगुवां पानी की टंकी को पहले चालू करने की योजना बनाई है। बराठा बेसिन पेयजल योजना से आने वाले पानी से करगुवां टंकी को जुलाई में चालू किया जाएगा, जिससे यहां के सात सौ परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जलनिगम का दावा था इस बार वे गर्मियों में मेडिकल कॉलेज के आसपास क्षेत्र में स्थित गुमनावारा, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, करगुवां, पिछोर, महाराणा प्रताप नगर, डॉक्टर्स, वकील कॉलोनी, कैमासन नगर में पाइप लाइन से पानी देने का काम शुरू कर देंगे। संबंधित क्षेत्रों में पाइपलाइन डल चुकी है। घर- घर पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के लिए पिछोर सखी के हनुमान मंदिर के पास में नई पानी की टंकी और भूतल जलाशय बनाया है। नई टंकी की पुताई होने के बाद 17 मार्च से उसे भरने का काम किया गया, लेकिन टंकी में लीकेज और निचली सतह पर सीलन आ गई। इस कारण पानी की टंकी से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। टंकी की कमियों को भी अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। इस समय टंकी की जगह मेडिकल क्षेत्र के पिछोर, ईश्वर गार्डन, गुरु बिहार कॉलोनी, बिशुनाथ धाम, सनसाइन स्कूल, गेड़ा कॉलोनी, शिव गार्डन, गुमनावारा, महाराणा प्रताप नगर को टंकी की जगह सीधा पंपिंग कर एक वक्त पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चूंकि, मेडिकल क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में एक वक्त पानी पहुंचने लगा है। इस कारण जलनिगम ने अब पिछोर की जगह मेडिकल के सामने पहाड़ी पर करगुवां क्षेत्र में बन कर तैयार हो चुकी पानी की टंकी को चालू करने का निर्णय लिया है। यहां पर आठ किलोमीटर में से छह किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछोर की जगह अब करगुवां टंकी को जुलाई तक चालू करने की योजना तैयार की गई है। अधिकांश क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। बराठा से आने वाले पानी को मेडिकल पर लगी मोटर से पंप कर करगुवा की टंकी को भरा जाएगा। जल्द ही यहां के लोगों को कनेक्शन देने का काम शुरू हो जाएगा।

रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता अतिरिक्त निर्माण खंड जलनिगम।
बराठा से मिल रहा ढाई एमएलडी पानी
महानगर से 15 किलोमीटर दूर स्थित बराठा बेसिन पेयजल योजना के तहत आठ ट्यूबवेल लगने हैं। इसमें सात ट्यूबवेल लग चुके हैं, जबकि एक पर काम चल रहा है। सात ट्यूबवेल की मदद से प्रतिदिन ढाई एमएलडी (25 लाख लीटर ) पानी मेडिकल के आसपास क्षेत्रों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed