{"_id":"5e8f72da8ebc3e774051f5aa","slug":"start-running-some-train-preparation-jhansi-news-jhs1642511141","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल से कुछ ट्रेनों के चलाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अप्रैल से कुछ ट्रेनों के चलाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
Start running some train preparation
झांसी। रेलवे बोर्ड 15 अप्रैल से शताब्दी, गतिमान और राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू करने पर विचार कर रहा है। इन ट्रेनों में आरक्षित सीटों के हिसाब से ही यात्री सफर करते हैं। सफर के दौरान यात्रियों को और भी कई सावधानियां बरतनी होंगी।
कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने ट्रेनों का संचालन 23 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरी तरह बंद कर रखा है। इस अवधि के बाद ट्रेनों का संचालन कैसे शुरू किया जाए, इस पर रेलवे बोर्ड लगातार मंथन कर रहा है। शुरूआत में ऐसी ट्रेनों को चलाने पर विचार चल रहा है, जिनमें वेटिंग टिकट के यात्री सफर करने के लिए वैध नहीं होते हैं। इन गाड़ियों में जनरल बोगियां भी नहीं होती हैं। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, एसी स्पेशल व गतिमान एक्सप्रेस शामिल हैं।
30 अप्रैल तक इन ट्रेनों के जरूरत के हिसाब से ही फेरे लगेंगे। स्थिति सामान्य होने पर ही लंबी दूरी और अन्य ट्रेनों को चालू करने पर विचार होगा। साथ ही जो यात्री उक्त ट्रेनों में सफर करेंगे। उन सबको वक्त से पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उनको यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। दूसरा मास्क पहनना अनिवार्य होगा। तीसरा सफर में सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। हालांकि, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग सभी ट्रेनों में चल रही है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ही ट्रेनों का संचालन होगा।