फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stampede in train due to spilling of hot tea, two passengers killed

Jhansi News: गर्म चाय गिरने से ट्रेन में मची भगदड़, दो यात्रियों की माैत

Sat, 27 Jul 2024 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Stampede in train due to spilling of hot tea, two passengers killed
झांसी। गोरखपुर से पुणे जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को अवैध वेंडर की लापरवाही से गर्म चाय यात्रियों पर गिर गई जिससे कोच में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो यात्री चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं, तीन यात्री गर्म चाय गिरने से बुरी तरह झुलस गए। कोच में सवार अन्य यात्रियों ने वेंडर को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया है। यहां मृतक यात्रियों के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की बताई जा रही है। ट्रेन नंबर 15029 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस सुबह 4.15 बजे झांसी से बीना स्टेशन के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जब बीना से पहले करौंदा स्टेशन की ओर बढ़ रही थी तो इसी दौरान ट्रेन के जनरल कोच में चाय बेचने एक अवैध वेंडर चढ़ गया। यहां जैसे ही उसने अपना चाय का थर्मस खोला तो पूरी चाय ट्रेन के फर्श पर सो रहे गोंडा निवासी 27 वर्षीय विश्वनाथ, महाराजगंज पुणे निवासी 25 वर्षीय मनीष और गोरखपुर निवासी 32 वर्षीय दीपक पर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। इस घटना के चलते कोच में अफरा तफरी मची तो गेट पर बैठ दो यात्री जसवंत और ज्ञान सिंह चलती ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बीना बबीता कठेरिया ने बताया कि चलती ट्रेन से गिरने से गोरखपुर के बढ़हल गंज निवासी जसवंत और ज्ञान सिंह की मौत हो गई है। घटना से परिजनों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, ट्रेन में चाय बेच रहे वेंडर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed