{"_id":"5d31ef628ebc3e6ccd34690f","slug":"staff-in-phc-found-absent-jhansi-news-jhs143912766","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में पूरा स्टाफ मिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में पूरा स्टाफ मिला गायब
विज्ञापन
पीएचसी में पूरा स्टाफ रहा नदारद
झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ ने बबीना ब्लॉक के बैदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्हें पीएचसी में न ही कोई चिकित्सक मिले और न ही कर्मचारी। एसीएमओ ने ओपीडी और उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
बैदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ के अनुपस्थित रहने की शिकायत सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश से की गई थी। इस पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी को जांच के लिए भेजा। शुक्रवार को दोपहर एक बजे वह बैदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां कोई भी नहीं था। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पीएचसी में दो डॉक्टर, एक-एक वार्ड ब्वाय, एएनएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती है। उन्हें एक भी सदस्य औचक निरीक्षण के दौरान नहीं मिला। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को दी जा रही है। स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।