फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stadium seniour team win final match

स्टेडियम सीनियर टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Stadium seniour team win final match
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच दातार नगर परवई और स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दातार क्लब की टीम 39 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में स्टेडियम की टीम ने विजयी लक्ष्य को तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे दातार नगर परवई का एक भी खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। स्टेडियम सीनियर टीम के गेंदबाज कुणाल यादव और मुद्दसर खान की सटीक गेंदबाजी के चलते एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए। कुणाल ने छह ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट और मुद्दसर ने 6.5 ओवर में चौदह रन देकर पांच विकेट लिए। कुणाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर परवेज खान व विपुल तेलंग तथा स्कोरर पीयूष नामदेव रहे।
विज्ञापन

मैच के शुभारंभ पर झांसी डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में जेडीसीए व रेलवे के सहयोग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मैच कराने का प्रयास किया जाएगा। रीजनल स्पोर्ट्स ऑफीसर सुरेशन बुनकर ने उदीयमान खिलाड़ियों को दो हजार नकद इनाम व सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम, मंडल खेलकूद अधिकारी भुवनेश सिंह, ग्रुप कैप्टन मनोज श्रीवास्तव, संरक्षक सालिग्राम राय, अधिवक्ता उदय राजपूत, केपी श्रीवास्तव, अरविंद कपूर, सह सचिव रवि शंकर चौबे, गोविंद शर्मा, केके भटनागर, निखिल मिश्रा, राजेंद्र शिवहरे, असद उल्ला खान मौजूद रहे। आभार निदेशक अजय मिश्रा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed