फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stadium open, player do only warmup

स्टेडियम खुला लेकिन सिर्फ कसरत कर सकेंगे खिलाड़ी

Fri, 22 May 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
stadium open, player do only warmup
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को खुलने से पहले किया गया सैनिटाइज।
झांसी। बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम खोल दिया गया। इससे पहले पूरे स्टेडियम को नगर निगम कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया। खेल विभाग के अनुसार खिलाड़ियों को सिर्फ शारीरिक व्यायाम की अनुमति होगी। सीमित खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उनका पहले स्टेडियम में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। सभी खिलाड़ियों को मास्क पहने होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करना होगा। दस वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन लगा है। लेकिन केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद प्रशासन ने कुछ रियायतें दी है। इनमें खेल स्टेडियम को खोलने की अनुमति है। हालांकि दर्शकों के प्रवेश और किसी भी प्रकार की खेल गतिविधियों पर पहले की तरह रोक रहेगी। विभाग के अनुसार स्टेडियम में खिलाड़ी सिर्फ व्यायाम करेंगे। बैडमिंटन का अभ्यास होगा। क्योंकि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के मानक लागू होते है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम में सीमित पंजीकृत खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को मास्क पहने होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे। खेल गतिविधियों का संचालन नहीं होगा। जिम, तरणताल आदि नहीं खोले जाएंगे।
विज्ञापन

खेल मैदानों व स्टेडियम में प्रवेश कर रहे लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। सभी खिलाड़ी फेस मास्क का उपयोग जरूर करें।
बृजेंद्र यादव, सचिव जिला क्रिकेट संघ
अब खिलाड़ी अपनी पुरानी लय में लौट सकेंगे। सभी खिलाड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। ताकि कोरोना से भी सुरक्षित रहे।
अर्पित साहू, खिलाड़ी
ग्राउंड से दूर रहने पर खिलाड़ियों के सामने कई समस्याएं आई। इनमें दौड़, कसरत आदि न कर पाना है। लेकिन अब व्यायाम का अवसर प्राप्त होगा।
रेन शक्ति यादव, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed