Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP office women beaten police

एसएसपी कार्यालय में घुसकर महिलाओं ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी

Fri, 18 Nov 2022 11:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
SSP office women beaten police
झांसी। एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे जमकर हंगामा हुआ। कई महिलाओं ने वहां घुसकर रिट सेल में तैनात सिपाही प्रदीप यादव की जमकर पिटाई की। गुस्साई महिलाओं ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की पिटाई से एसएसपी कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राधेश्याम राय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन, तब तक मारपीट के आरोपी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

फतेहपुर के बक्सर गांव निवासी प्रदीप यादव की कानपुर निवासी ग्रेसी सिंह से 17 अप्रैल 2017 को शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दो दिन पहले ही ग्रेसी के परिजनों ने प्रदीप के खिलाफ कानपुर में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ग्रेसी का कहना है कि प्रदीप लगातार उसको एवं परिवार के लोगों को धमका रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत की गई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। शुक्रवार दोपहर ग्रेसी अपने भाई मुन्ना, बहन, मां व पिता को लेकर एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची थी। उसी समय उन्हें प्रदीप वहां दिख गया। यह देखकर सभी महिलाएं गुस्सा गईं। उन्होंने प्रदीप को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रदीप की पत्नी एवं दोनों सालियों ने कई थप्पड़ जड़ दिए। खींचतान में प्रदीप की वर्दी भी फट गई। करीब एक घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। पत्नी ग्रेसी सिंह ने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी राधेश्याम राय के मुताबिक पूरे मामले की जांच सीओ सदर अवनीश गौतम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed