फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP march past mid night

आधी रात को गश्त पर निकले एसएसपी

Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
SSP march past mid night
झांसी। पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए शुक्रवार की आधी रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सादा लिबास में गश्त पर निकले। महानगर के चौराहों पर पहुंचकर पुलिस गश्त चेक किया। पुलिसकर्मी मुस्तैद मिलने पर उनकी सराहना की। रात में ही पुलिस फोर्स के साथ बस स्टैंड, स्टेशन रोड व जेल चौराहा क्षेत्र का करीब दो घंटे भ्रमण किया।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी रात करीब दो बजे सादा वर्दी में इलाइट चौराहा पहुंचे। यहां से पैदल नवाबाद थाने की तरफ बढ़े। एसएसपी को देखकर पुलिसकर्मियों सतर्क हो गए। एसएसपी ने थाना पहुंचकर नाइट ड्यूटी की जानकारी ली। इसके बाद एकत्रित फोर्स के साथ कई चौराहों पर पहुंचकर गश्त की जानकारी ली। सभी पुलिस कर्मी गश्त पर मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि रात के समय निकलने वाले वाहनों पर नजर रखें।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर डीएम एसएसपी पहुंचे चिरगांव थाना
झांसी। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी चिरगांव थाना पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत के निस्तारण के बाद यदि दोबारा कब्जा होता है अथवा समस्या आती है तो एफआईआर दर्ज की जाए। जमीनी शिकायत आने पर थानाध्यक्ष व लेखपाल मौके पर जाकर जांच करेंगे। शिकायत का निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता से लिखित में प्राप्त कर लें कि वह समस्या निस्तारण से वह संतुष्ट है। भूमि संबंधी व अन्य शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।

डायल 112 के बारह पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
झांसी। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में बेहतर काम करने वाले डायल 112 के बारह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अजयवीर सिंह, वेदप्रकाश, धर्मवीर, नेत्रपाल, शीलकुमार, रामनरेश, महेश चंद्र, सोरन सिंह, सौरभ सिंह, प्रभुदयाल, बृजेंद्र सिंह व अशोक कुमार को पुलिस अधिकारी सम्मानित करेंगे। लॉकडाउन के दौरान भी इन पुलिसकर्मियों ने बेहतर काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed