{"_id":"e28802aa0d4ed504d1b831ebadec2648","slug":"ssc-exam-candidates-created-distance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी परीक्षा से अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी परीक्षा से अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कर्मचारी चयन आयोग (मध्य क्षेत्र) द्वारा रविवार को आयोजित सीएचसीएल-2015 की परीक्षा से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दूरी बनाई। महानगर के 10 केेंद्रों में हुई परीक्षा की पहली एवं दूसरी पाली में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावनाओं के चलते एवं किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए केंद्रों में 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व चार जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।
वहीं, तीन स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं दो जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया था। उन्होंने बताया कि पहले पाली की प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में 3888 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, पर 772 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आए। पहली पाली में 3116 परीक्षार्थी नदारद रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से चार बजे तक होने वाली परीक्षा में 3744 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, पर 754 परीक्षार्थी ही केंद्र पहुंचे। इस प्रकार 2990 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
1392 ने दी ग्रुप डी की परीक्षा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित ग्रुप डी 1392 एवं ग्रुप सी की 141 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रात: 8:30 बजे प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 1651 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 259 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
अपराह्न एक बजे द्वितीय पाली में ग्रुप सी (ड्राइवर/इलै.) पद की आयोजित परीक्षा में 174 अभ्यर्थियों पंजीकृत थे, जिसमें 141 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार द्वितीय पाली में 33 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में प्रशासन की तरफ से कड़ी तैयारी की गई थी। परिसर में अंदर जाने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई।