फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do labour rejistration till 31 march on free cost get benefit of 11 scheme

श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण अब 31 मार्च तक नि:शुल्क कराएं, 11 योजना का लाभ पाएं

Wed, 30 Dec 2020 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Do labour rejistration till 31 march on free cost get benefit of 11 scheme
registration - फोटो : demo pic

कमिश्नरी में हुई मंडल स्तरीय श्रम बंधु की बैठक में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण अब सभी जनसेवा केंद्रों पर 31 मार्च तक नि:शुल्क होगा। उप श्रमायुक्त को श्रमिकों का अधिक से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तर पर कैंप आयोजित कर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत जमा उपकर, अधिष्ठान पंजीकरण और निर्माण श्रमिकों को लाभ देने के संबंध में समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की 11 योजनाओं के अंतर्गत मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना में पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव की दशा में निर्धारित न्यूनतम वेतन की दर से तीन माह के वेतन तुल्य धनराशि व एक हजार का चिकित्सा बोनस देय होगा। पंजीकृत पुरुष कामगारों को 6 हजार एकमुश्त मिलेगा। पुत्र पैदा होने पर 20 हजार वार्षिक तथा पुत्री होने पर 25 हजार एक बार में एकमुश्त अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पौष्टिक आहार के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन


प्रथम संतान लड़की होने अथवा दूसरी संतान भी लड़की होने पर 25 हजार बतौर सावधि जमा जो 18 वर्ष के लिए होगी। जन्म से दिव्यांग बालिकाओं को 50 हजार बतौर सावधि जमा जो 18 वर्ष के लिए होगी भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा भी श्रमिक संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आवास सहायता योजना, शौचालय निर्माण, गंभीर बीमारी सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, महात्मा गांधी पेंशन सहायता योजना आदि का लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उप श्रमायुक्त नदीम अहमद ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान समिति के सदस्य मंजूलता सक्सेना, डॉ. रेनु माथुर, विजय जैन, अंचल अड़जरिया, अनार सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, पंकज नारायण गोस्वामी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed