फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Spray was sprayed on the face of the student; when she regained consciousness, her clothes were found in disarray.

Jhansi News: छात्रा के चेहरे पर स्प्रे छिड़क किया बेहोश होश आने पर कपड़े मिले अस्त-व्यस्त

Sun, 16 Feb 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Spray was sprayed on the face of the student; when she regained consciousness, her clothes were found in disarray.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को नवाबाद थाना इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्रा के चेहरे पर दो युवकों ने स्प्रे छिड़ककर उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई थी। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे। युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

महानगर के एक शिक्षण संस्थान में बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। इस पर वह दो-तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर फर्रुखाबाद जाना चाहती थी। शनिवार की सुबह तकरीबन 10.30 बजे वह छात्रावास से निकलकर प्रशासनिक भवन छुट्टी के लिए आवेदन पत्र देने जा रही थी। वह शॉर्टकट अपनाकर सुनसान रास्ते से होती हुई प्रशासनिक भवन की ओर जा रही थी। छात्रा ने बताया कि इसी दौरान, दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसके मुंह पर स्प्रे छिड़क दिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। लगभग आधा घंटे बाद उसे होश आया। छात्रा ने बताया कि होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शर्ट की एक बांह भी फटी हुई थी। वहां से छात्रा विभागाध्यक्ष के पास पहुंची। यहां वह बेसुध हो गई। छात्रा के सहपाठी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के बाद वह साथियों के साथ छात्रावास लौट आई। उसने सहपाठियों को उसके साथ गलत होने का अंदेशा जताते हुए घटना की जानकारी दी। दोपहर करीब तीन बजे घटना की सूचना संस्थान के निदेशक को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी रामवीर सिंह, नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से बातचीत कर घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद, छात्रा को नवाबाद थाने लाया गया। पुलिस ने महिला पुलिस के समक्ष घटना की शिकायत दर्ज कराई। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संस्थान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed